बिलासपुर के प्रताप चौक में कपड़े की दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान
Bilaspur के Pratap Chowk स्थित एक कपड़े की दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना की जानकारी दुकान मालिक को देर रात मिली और तब से आग पर काबू पाने के प्रयास जारी थे।
आग से दुकान मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि आग की लपटें आस-पास की दो अन्य दुकानों तक भी पहुंच गईं, लेकिन स्थानीय लोगों और fire brigade की तत्परता की वजह से इन दुकानों को मामूली ही नुकसान हुआ। फिलहाल आग पूरी तरह नियंत्रित कर दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।