Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सिंगरौली जिले में मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है और कई इलाकों में तेज बरसात हो रही है। लेकिन जिले में किसानों से खरीदी गई करोड़ों रुपए की धान को खुले आसमान के नीचे रखा गया है। इसे सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन ने कोई इंतजाम नहीं किया है, यहां तक कि धान ढकने के लिए एक त्रिपाल तक उपलब्ध नहीं है।
यदि बारिश जारी रहती है तो खुले में रखी यह धान पूरी तरह नष्ट हो सकती है, जिससे सरकारी खजाने को करोड़ों रुपए का नुकसान होगा। बावजूद इसके, स्थानीय प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है और किसानों की मेहनत और सरकारी धन दोनों जोखिम में हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |