Patrakar Priyanshi Chaturvedi
इंदौर के बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के लगभग 4 बजे एक मकान में आग लग गई। यह आग इलेक्ट्रिक वाहन (EV) की चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट के कारण भड़की और देखते ही देखते तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। आग के दौरान मकान में रखे गैस सिलिंडरों में विस्फोट भी हुआ, जिससे मकान का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस हादसे को अत्यंत पीड़ादायक बताया और दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने घटना को “बहुत दुखद और अलार्मिंग” करार देते हुए पुलिस कमिश्नर को EV चार्जिंग से जुड़े सुरक्षा मानकों की जांच और SOP तैयार करने के लिए निर्देश दिए।
वहीं, विधायक तुलसी सिलावट ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार पूरे समय पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और घटना पर लगातार नजर रखी जा रही है। सिंघार ने कहा कि यह हादसा EV सुरक्षा मानकों और जागरूकता पर कई सवाल खड़े करता है, और उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि EV चार्जिंग से जुड़े सुरक्षा मानक सख्ती से लागू किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |