Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के चितरंगी और जिला मुख्यालय बैढ़न में मुख्यमंत्री कन्यादान एवं निकाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए गए। चितरंगी के खेल मैदान में 98 विवाह और एक निकाह संपन्न कराया गया, जबकि बैढ़न में 50 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ।
चितरंगी में आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री राधा सिंह शामिल हुईं, वहीं बैढ़न में रामनिवास शाह, राजेंद्र मेश्राम और महापौर रानी अग्रवाल की उपस्थिति में विवाह समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
मंत्री राधा सिंह ने इस अवसर पर कहा कि बेटी का कन्यादान एक पवित्र यज्ञ के समान है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार गरीब कन्याओं के उत्थान और उनके विवाह के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |