Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सिंगरौली जिले के गजरा बहरा कोलयार्ड में प्रदूषण की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कोलयार्ड संचालक न तो पानी का छिड़काव कर रहे हैं और न ही प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का पालन कर रहे हैं। इसके कारण आसपास के गांवों में धूल का गुबार फैल रहा है, जिससे किसानों की फसलें खराब हो रही हैं और लोगों को खांसी, दमा जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर डस्ट बढ़ने से हादसों का खतरा भी बढ़ गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि प्रदूषण विभाग की अनदेखी के कारण कोलयार्ड संचालक मनमानी कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार कोलयार्ड संचालक पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है, लेकिन मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन होने के कारण कार्रवाई नहीं हो पा रही है। आदिवासी बहुल इलाके के लोग गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं और यदि जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो ग्रामीण कोलयार्ड बंद कराने के लिए आंदोलन करने की चेतावनी दे रहे हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |