ग्वालियर में गैस सिलेंडर संकट, केवल डेढ़ दिन का स्टॉक बचा
Gwalior faces, gas cylinder, crisis, with only, day half ,stock left

ग्वालियर शहर में रसोई गैस का संकट गहराता जा रहा है। फिलहाल शहर में केवल 18,730 घरेलू सिलेंडर उपलब्ध हैं, जो अधिकतम डेढ़ दिन की जरूरत ही पूरी कर पाएंगे। पिछले पांच दिनों से ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो रही थी, जिससे डीएसी नंबर जनरेट नहीं हो पा रहे थे और लोगों को मैसेज नहीं मिल रहे थे। इसके कारण एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ रही थी।

 

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने एजेंसियों पर रजिस्टर रखा है, जिसमें उपभोक्ता अपना कनेक्शन नंबर दर्ज कर बुकिंग करा सकते हैं। विभाग के निरीक्षक लगातार एजेंसियों और गोदामों का निरीक्षण कर रहे हैं। शहर में प्रतिदिन करीब 10 हजार घरेलू सिलेंडर की आपूर्ति होती है, लेकिन पिछले पांच दिनों में लगभग 50 हजार लोगों का दबाव बढ़ गया है। बीते गुरुवार को 3,462 सिलेंडर ही वितरित किए जा सके, जिससे मांग के अनुसार केवल 30% लोगों तक सिलेंडर पहुंचे।

 

जिला आपूर्ति नियंत्रक अरविंद भदौरिया ने बताया कि गैस कंपनियों के बुकिंग नंबर पर लोड बढ़ने के कारण ऑनलाइन बुकिंग बाधित हुई थी। अब एजेंसियों पर रजिस्टर रखकर बुकिंग शुरू हो गई है और तीन दिन के भीतर उपभोक्ताओं तक सिलेंडर पहुंचना सुनिश्चित किया जाएगा। कालाबाजारी को रोकने के लिए पुलिस की मदद से निगरानी की जा रही है और एजेंसियों की स्थिति नियमित रूप से देखी जा रही है।

Priyanshi Chaturvedi 14 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.