नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 11 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
NEET UG 2026 application deadline extended, now you can apply till March 11

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 (NEET UG 2026) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 11 मार्च 2026 रात 9 बजे तक कर दी है। अब जो उम्मीदवार एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। एनटीए ने यह भी स्पष्ट किया कि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम समय सीमा 11 मार्च रात 11:50 बजे तक है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि अंतिम समय पर भीड़ से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन कर लें। नीट यूजी 2026 की परीक्षा 3 मई 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी।

आवेदन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे, जिनमें कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रमाणपत्र, वैध फोटो पहचान पत्र, श्रेणी या PwBD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), पता विवरण, स्कैन की गई फोटो और हस्ताक्षर शामिल हैं। आवेदन शुल्क सामान्य और एनआरआई श्रेणी के लिए 1700 रुपये, जनरल-ईडब्ल्यूएस और ओबीसी-एनसीएल के लिए 1600 रुपये, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/थर्ड जेंडर के लिए 1000 रुपये और विदेश में परीक्षा देने वालों के लिए 9500 रुपये निर्धारित किया गया है।

 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले neet.nta.nic.in पर जाएं और होमपेज पर NEET UG 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें। अपनी बुनियादी जानकारी दर्ज करके यूजर आईडी और पासवर्ड बनाएं। इसके बाद लॉगिन करके फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें। अंत में कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

Priyanshi Chaturvedi 9 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.