Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्यप्रदेश शासन ने सिंगरौली जिले में 14–15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को गंभीर बीमारी सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत बालिकाओं को नि:शुल्क टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी पात्र बेटियों को नजदीकी जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण के लिए अवश्य ले जाएँ।
टीकाकरण के लिए बालिकाओं का फोटोयुक्त पहचान पत्र और मोबाइल नंबर पर ओटीपी सत्यापन आवश्यक है, जिसे युवीन पोर्टल पर पंजीकरण कर पूरा किया जा सकता है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित और नि:शुल्क है तथा इससे किसी भी प्रकार का दुष्प्रभाव नहीं होता। उन्होंने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपनी बेटियों का टीकाकरण अवश्य कराएँ।
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सरिता शाह ने भी कहा कि इस टीके से डरने या घबराने की जरूरत नहीं है। यह टीका सुरक्षित है और सर्वाइकल कैंसर से बचाव में प्रभावी भूमिका निभाता है। राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में शुरू किए गए इस अभियान के तहत सिंगरौली जिला स्वास्थ्य समिति बेटियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुए समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की पहल कर रही है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |