पीएम जनमन योजना से ग्वालगुंडी में पहुंची बिजली, ग्रामीणों में खुशी की लहर

 

 

साल्हेवारा से करीब 20 किलोमीटर दूर वनांचल क्षेत्र के आश्रित ग्राम ग्वालगुंडी में वर्षों पुरानी बिजली समस्या का समाधान हो गया है। PM Janman Yojana के तहत ग्राम पंचायत कोपरो के आश्रित ग्राम सिंगबोरा, ग्वालगुंडी और आमाटोला में विद्युतिकरण कार्य पूर्ण होने के बाद उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्युत वितरण कंपनी के एमडी Bhim Singh Kanwar मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली की सुविधा पहुंचाकर विकास को गति दी जाए।

 

इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि निजाम सिंह मंडावी, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष मुंजन यादव, सेवा सहकारी समिति रामपुर के अध्यक्ष पारस ठाकरे सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली आने से अब बच्चों की पढ़ाई, कृषि कार्य और दैनिक जीवन में काफी सहूलियत मिलेगी। साथ ही क्षेत्रवासियों ने शासन और प्रशासन के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

Priyanshi Chaturvedi 6 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.