Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सिंगरौली में जिला कांग्रेस कार्यालय में मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री स्वर्गीय इंद्रजीत कुमार की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा और पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उपस्थित लोगों ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की उनकी अंत्योदय की भावना और जनसेवा के कार्यों को याद किया।
कार्यक्रम के बाद कांग्रेसजन सीडब्ल्यूएस आवासीय परिसर के मुख्य द्वार पर स्थापित पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह की प्रतिमा के पास पहुंचे। यहां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवानगर के तत्वावधान में उनकी पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें जाति और समुदाय से ऊपर उठकर जनसेवा करने वाले नेता के रूप में याद किया और मुख्यमंत्री रहते हुए उनके ऐतिहासिक व जनकल्याणकारी निर्णयों का स्मरण किया।
जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने कहा कि स्वर्गीय इंद्रजीत कुमार का जीवन संघर्ष, सादगी और सेवा की भावना का प्रतीक था। उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के अधिकार और सम्मान के लिए काम किया। वहीं अर्जुन सिंह को याद करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने प्रदेश को नई दिशा दी और शिक्षा, सामाजिक न्याय तथा कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए, जो आज भी प्रेरणादायक हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |