Patrakar Priyanshi Chaturvedi
जशपुर जिला में करडेगा से कुनकुरी जा रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 6 यात्रियों की मौत हो गई है, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के समय बस में दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे और बस अनमोल बस एजेंसी की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना करडेगा चौकी क्षेत्र के गोड़ाअंबा के पास हुई। बस अचानक नियंत्रण खोकर सड़क किनारे एक निर्माणाधीन मकान में घुस गई और पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल भेजने की व्यवस्था की गई।
घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस सेवा की मदद ली गई और तीन एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं। घायलों को Kunkuri के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सीएम कैंप कार्यालय बगिया की ओर से भी घायलों के बेहतर इलाज के लिए तत्काल निर्देश जारी किए गए हैं और राहत कार्य तेज कर दिया गया है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |