महाराजा यशवंतराव अस्पताल में पहला सरकारी मोटापा क्लिनिक शुरू,आयुष्मान के तहत मुफ्त सर्जरी
Maharaja Yashwantrao Hospital,government obesity clinic, free surgeries under Ayushman

मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित एमवाय अस्पताल में सोमवार से सरकारी क्षेत्र का पहला बेरियेट्रिक (मोटापा) और मेटाबोलिक क्लिनिक शुरू किया गया। यह सुविधा राज्य के सरकारी अस्पतालों में अपनी तरह की पहली पहल मानी जा रही है। अब गंभीर मोटापे से जूझ रहे मरीजों को इलाज और सर्जरी के लिए निजी अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

 

क्लिनिक का शुभारंभ संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने किया। उन्होंने कहा कि मोटापा तेजी से सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्या बन रहा है, जिससे मधुमेह, उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं। Ayushman Bharat Yojana के तहत पात्र मरीजों की मोटापा सर्जरी निशुल्क की जाएगी। निजी अस्पतालों में इस सर्जरी पर जहां 4 से 5 लाख रुपये तक खर्च आता है, वहीं अब एमवाय अस्पताल में जांच, काउंसलिंग और जरूरत पड़ने पर सर्जरी की सुविधा एक ही स्थान पर मुफ्त मिलेगी।

 

इस पहल से मरीजों को बड़ी राहत मिलने लगी है। खजराना निवासी 30 वर्षीय गुल अफशां ने बताया कि सर्जरी के बाद उनका वजन 120 किलो से घटकर डेढ़ महीने में 97 किलो हो गया और डायबिटीज में भी सुधार हुआ है। वहीं सुषमा भिलवारे ने कहा कि उनका वजन 103 किलो से घटकर 70 किलो हो गया, जिससे बीपी समेत अन्य स्वास्थ्य समस्याओं में काफी राहत मिली है।

Priyanshi Chaturvedi 24 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.