Patrakar Priyanshi Chaturvedi
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिला के युवाओं के लिए भारतीय थल सेना में शामिल होने का सुनहरा अवसर है। अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी से शुरू हो चुकी है, जो 1 अप्रैल 2026 तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के अनुसार भर्ती अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर (टेक्निकल), अग्निवीर (लिपिक/स्टोर कीपर टेक्निकल), अग्निवीर ट्रेडमैन (8वीं/10वीं पास) और अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) सहित विभिन्न श्रेणियों में की जाएगी। इसके अलावा स्थायी कैडर के तहत नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट और सिपाही फार्मा के पदों पर भी चयन किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया योग्यता आधारित होगी और ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) 1 जून से 10 जून 2026 के बीच संभावित है। विस्तृत अधिसूचना और आवेदन संबंधी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी नया रायपुर स्थित सेना भर्ती कार्यालय या जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |