Patrakar Priyanshi Chaturvedi
प्रधानमंत्री Narendra Modi 28 फरवरी को प्रस्तावित अजमेर दौरे के दौरान Jaipur Metro के फेज-2 परियोजना का शिलान्यास कर सकते हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मेट्रो अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। परियोजना की डीपीआर को केंद्र सरकार की कैबिनेट से अंतिम मंजूरी मिलनी बाकी है, जिसे जल्द स्वीकृति मिलने की संभावना जताई जा रही है।
जयपुर मेट्रो का दूसरा चरण टोंक रोड स्थित रिंग रोड से विद्याधर नगर के टोड़ी मोड़ तक प्रस्तावित है। कुल 42.80 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर में 36 नए मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनमें दो स्टेशन भूमिगत होंगे। करीब 3 किलोमीटर हिस्से में मेट्रो अंडरग्राउंड चलेगी। यह विस्तार शहर के प्रमुख आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक इलाकों को आपस में जोड़ेगा।
फेज-2 के तहत पहला स्टेशन प्रहलादपुरा में बनाया जाएगा। प्रहलादपुरा रिंग रोड से पिंजरापोल गौशाला तक पहले पैकेज में परिचालन प्रस्तावित है, जिसके लिए 918 करोड़ रुपये का कार्यादेश जारी किया जा चुका है। नए स्टेशनों में टोड़ी मोड़, हरमाड़ा, वीकेआई क्षेत्र, विद्याधर नगर, अंबाबाड़ी, कलेक्ट्रेट सर्किल, एसएमएस हॉस्पिटल, गांधी नगर जंक्शन, जयपुर एयरपोर्ट, सांगानेर, जेईसीसी, सीतापुर, बिलवा और सहारा सिटी सहित कुल 36 स्थान शामिल हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |