रायपुर में विशेष पुनरीक्षण पूरा, 21 फरवरी को आएगी अंतिम मतदाता सूची
Special revision,completed, Raipur, final voter list,released,February 21.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाताओं के दावों की सुनवाई और सत्यापन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। निर्वाचन आयोग के अनुसार जिले में 5,21,761 मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया था। अब तक हुई सुनवाई में 1,852 मतदाताओं के नाम सूची से काटे गए हैं, जबकि शेष को आवश्यक सत्यापन के बाद सूची में शामिल कर लिया गया है। अंतिम मतदाता सूची 21 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी।

 

जिले में कुल 18,92,523 मतदाता पंजीकृत हैं। पुनरीक्षण के शुरुआती चरण में ही 4,94,485 नाम हटाए गए थे। इसके बाद बड़ी संख्या में मतदाताओं ने आपत्ति और नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया, जिसमें 30 हजार से अधिक नाम दोबारा जोड़े गए। सी कैटेगरी (दस्तावेज अपूर्ण) के 1,32,847 और लॉजिकल एरर के 4,22,427 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए। विधानसभा क्षेत्रों में धरसींवा, रायपुर ग्रामीण, रायपुर पश्चिम, रायपुर उत्तर, रायपुर दक्षिण, आरंग और अभनपुर में बड़ी संख्या में नोटिस भेजे गए।

 

जिन मतदाताओं का नाम सूची से हटा दिया गया है या फॉर्म-6 के तहत आवेदन स्वीकार नहीं हुआ है, वे ईआरओ के निर्णय के 15 दिनों के भीतर जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) कार्यालय में अपील कर सकते हैं। यदि वहां से भी संतुष्टि नहीं मिलती है, तो 30 दिनों के भीतर छत्तीसगढ़ निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में द्वितीय अपील का प्रावधान है। प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अंतिम सूची जारी होने के बाद अपना नाम अवश्य जांच लें।

Priyanshi Chaturvedi 16 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.