रायपुर में ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार
Drug smuggling, racket busted,Raipur,7,accused arrested

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर कुल 18.81 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

 

पुलिस के मुताबिक आमानाका इलाके के टाटीबंध सुलभ के पास ड्रग्स तस्करी की सूचना पर छापा मारकर जसकरण सिंह, ऋषि साहू, विशाल बिसेन और भूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 10.28 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। वहीं कबीर नगर थाना क्षेत्र के वेदांत वाटिका हीरापुर में दबिश देकर धर्मेंद्र सिंह उर्फ बिक्का और संतोष सिंह सिदार को पकड़ा गया। दोनों के पास से 8.53 ग्राम हेरोइन जब्त की गई।

 

गोलबाजार इलाके में डीकेएस अस्पताल की पार्किंग के पीछे एक युवक संदिग्ध हालत में घूमता मिला। तलाशी लेने पर उसके पास से 6.32 ग्राम एमडीएमए बरामद हुई। आरोपी की पहचान चित्रांश पवार उर्फ गोल्डी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि शहर में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Priyanshi Chaturvedi 16 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.