बीना विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता मामले में विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष हुई सुनवाई
Hearing before,Speaker, Assembly,membership case ,Bina MLA Nirmala Sapre

बीना विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता से जुड़े दलबदल प्रकरण की सुनवाई आज मध्यप्रदेश विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर के समक्ष हुई। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अपना पक्ष मजबूती से रखते हुए निर्मला सप्रे के खिलाफ उपलब्ध ठोस सबूत विधानसभा अध्यक्ष के सामने पेश किए। उन्होंने बताया कि इस मामले में उच्च न्यायालय ने विधानसभा से पूछताछ की थी और विधानसभा ने जानकारी दी थी कि कार्यवाही जारी है।

 

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विधानसभा अध्यक्ष को पुख्ता प्रमाण भी दिए, जिनमें स्पष्ट संकेत हैं कि निर्मला सप्रे ने भाजपा के मंच से सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने यह भी कहा कि विधायक के सार्वजनिक बयान और अन्य दस्तावेज दलबदल की पुष्टि करते हैं। श्री सिंघार ने उम्मीद जताई कि विधानसभा अध्यक्ष संवैधानिक दायित्व का निर्वहन करते हुए जल्द निष्पक्ष और समयबद्ध निर्णय लेंगे।

 

सिंघार ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी उपचुनाव से बचने के लिए मामले को टालने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और संविधान की मर्यादा के अनुसार इस मामले में न्याय की अपेक्षा रखती है और सच्चाई के आधार पर फैसला आने का भरोसा रखती है।

Vandana Singh 11 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.