ओवरलोड प्रदूषण नियम उल्लंघन पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर गौरव बैनल के आदेश एवं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर के नेतृत्व में जिले में परिवहन विभाग द्वारा सघन जाँच एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और वैधानिक परिवहन व्यवस्था को सुनिश्चित करना रहा। इस दौरान परिवहन अधिनियम, प्रदूषण मानकों और सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।

 

अभियान के तहत कोयला, रेत, गिट्टी और राखड़ (फ्लाई ऐश) का ओवरलोड और बिना तिरपाल परिवहन करने वाले मालवाहक वाहनों पर विशेष सख़्ती बरती गई। परसौना चौकी से बायपास बरगवां, विंध्यनगर–तेलदह–शक्तिनगर मार्ग, बंधा–उज्जैनी–सरई मार्ग और झिंगुर्दहा–शुक्ला मोड़ तक जाँच अभियान चलाया गया। जाँच के दौरान PUC, बीमा सहित अन्य वैधानिक दस्तावेजों की भी गहन पड़ताल की गई।

 

सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशानुसार चिन्हित मालवाहक वाहनों में रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए गए, जिससे रात्रिकालीन दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके। कार्रवाई के दौरान ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से कुल ₹4 लाख 04 हजार रुपये का शासकीय राजस्व संग्रह किया गया। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि शासकीय कार्य में बाधा या अभद्रता की स्थिति में संबंधितों के विरुद्ध BNS के तहत FIR दर्ज की जाएगी। वहीं रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने की पहल को स्थानीय नागरिकों ने सराहते हुए इसे दुर्घटना रोकथाम की दिशा में प्रभावी कदम बताया।

Priyanshi Chaturvedi 10 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.