दिल्ली यूनिवर्सिटी कॉलेज में प्रिंसिपल के बेटे की शादी पर बवाल
Uproar,Delhi University college over principal,son, wedding

दिल्ली विश्वविद्यालय का हंसराज कॉलेज इन दिनों एक अनोखे विवाद को लेकर सुर्खियों में है। कॉलेज के प्रिंसिपल पर आरोप है कि उन्होंने अपने बेटे की शादी कॉलेज परिसर में करवाई। जिस मैदान में खेल और शैक्षणिक गतिविधियां होनी थीं, वहां शादी का भव्य पंडाल सजाया गया। छात्रों का गुस्सा इसलिए फूटा क्योंकि इसी कारण हरसाल होने वाला खेलो हंसराजस्पोर्ट्स टूर्नामेंट बिना पूर्व सूचना के रद्द कर दिया गया।

छात्रों का कहना है कि टूर्नामेंट 4 से 27 फरवरी तक प्रस्तावित था और वे पूरी तैयारी के साथ ग्राउंड पहुंचे थे, लेकिन वहां खेल की जगह टेंट और सजावट देख हैरान रह गए। बिना किसी आधिकारिक सूचना के खेल मैदान में शादी की तैयारी होने से छात्र आक्रोशित हो गए और उन्होंने कॉलेज परिसर में प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामला तब और तूल पकड़ गया जब एक प्रोफेसर द्वारा साझा किए गए शादी के कार्ड में विवाह स्थल के रूप में गेट नंबर 5, हंसराज कॉलेजलिखा हुआ सामने आया।

शादी की तैयारियों के चलते कॉलेज का मुख्य गेट बंद कर दिया गया था, जिससे छात्रों और शिक्षकों को लंबे रास्ते से होकर कक्षाओं तक पहुंचना पड़ा। प्रिंसिपल के बेटे की शादी 10 फरवरी को होनी थी, लेकिन छात्रों के विरोध के बाद प्रशासन को कदम पीछे खींचने पड़े। कॉलेज प्रशासन ने नोटिस जारी कर स्पष्ट किया कि शादी से जुड़े मेहमान हॉस्टल परिसर में नहीं ठहरेंगे और प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। साथ ही खेलो हंसराजस्पोर्ट्स टूर्नामेंट जल्द आयोजित कराने का आश्वासन भी दिया गया है।

 

Priyanshi Chaturvedi 10 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.