Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार की शाम अपने गृह क्षेत्र खटीमा के बिरिया मझोला में स्वर्गीय मनीष चंद स्मृति द्वितीय ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए। इस टूर्नामेंट में 16 टीमों ने भाग लिया, और फाइनल मुकाबला नगला तराई खटीमा और उजालिकोट टनकपुर के बीच खेला गया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दी और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए स्वयं भी क्रिकेट खेला। नगला तराई ने पहले खेलते हुए 108 रन बनाए, जबकि उजालिकोट ने यह लक्ष्य 3 विकेट से हासिल कर जीत दर्ज की।
मुख्यमंत्री धामी ने स्वर्गीय मनीष चंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि खेल अब केवल मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि कैरियर और विकास का मार्ग बन चुके हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को अनुशासन और लक्ष्य निर्धारित कर खेल खेलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि खेल शरीर और मन को स्वस्थ रखते हैं और टीम भावना, अनुशासन व नेतृत्व की भावना सिखाते हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खेलो इंडिया और फिट इंडिया योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं से खेलों का ढांचागत विकास हुआ है और भारतीय खिलाड़ी अब विश्व स्तर पर परचम लहरा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने अब तक 103 पदक जीते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य और सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |