अमरपाटन विधायक की पहल: मुकुंदपुर को मिलेगी नई सीएम राइज स्कूल और उप-तहसील

अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुकुंदपुर के लिए बड़ी खुशखबरी है। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष और अमरपाटन विधायक डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह ‘दादा भाई’ की पहल पर मुकुंदपुर में दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों की मंजूरी की प्रक्रिया तेज हो गई है। 5 फरवरी 2026 को डॉ. सिंह ने मुकुंदपुर में नवीन सीएम राइज स्कूल की स्थापना और मुकुंदपुर विकासखंड में उप-तहसील की स्वीकृति के लिए संबंधित विभागों को पत्र भेजा था।

विधायक की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने राजस्व विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्रियों को पत्र लिखकर दोनों प्रस्तावों पर शीघ्र स्वीकृति देने की अनुशंसा की है। यह कदम क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यदि ये दोनों प्रस्ताव स्वीकृत होते हैं, तो मुकुंदपुर में शिक्षा की व्यवस्था मजबूत होगी और ग्रामीणों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। इससे मुकुंदपुर के साथ-साथ आसपास के गांवों के लोगों को भी सीधा लाभ मिलेगा।

Priyanshi Chaturvedi 8 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.