Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सिंगरौली के होटल हेरिटेज पैलेस में हाल ही में बैढ़न निवासी संदीप कुमार सिंह और फ्रांस निवासी शेरला पुलानीया का विवाह संपन्न हुआ। यह शादी हिंदू रीति-रिवाज और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आयोजित की गई। हल्दी समारोह में लगभग पचास फ्रांसीसी मेहमान पारंपरिक पीले वस्त्र पहनकर दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने के साथ भारतीय संस्कृति का अनुभव करने पहुंचे।
विवाह समारोह में शामिल विदेशी मेहमान भारतीय परंपरा, खान-पान और मेहमाननवाज़ी से काफी प्रभावित दिखे। होटल प्रबंधन की सुव्यवस्थित व्यवस्था, स्वच्छता और आधुनिक सुविधाओं की भी उन्होंने प्रशंसा की। वैदिक विधि-विधान के अनुसार संपन्न सभी रस्मों ने “अतिथि देवो भव” की परंपरा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामने लाकर भारतीय संस्कृति की महिमा को बढ़ाया।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |