Patrakar Priyanshi Chaturvedi
ऊधम सिंह नगर के खटीमा स्थित अशोक फॉर्म में 120 एकड़ खड़ी फसल को बेरहमी से जोत दिए जाने के मामले ने किसानों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। इस घटना के विरोध में किरण तलवार के निवास पर एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के किसानों और जनता ने भाग लिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
महापंचायत में निर्णय लिया गया कि कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खटीमा आगमन के दौरान एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मुलाकात करेगा। भाजपा किसान मोर्चा के संयोजक मनोज शाही ने कहा कि जो भी अधिकारी इस कृत्य के पीछे है, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि वार्ता उनके लिए बेहद अहम है और यदि शासन-प्रशासन कोई ठोस समाधान नहीं निकालता, तो सभी ग्रामवासी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। अब सबकी नजरें मुख्यमंत्री धामी के फैसलों पर टिकी हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |