मैहर में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जताई नाराजगी

मैहर जिले के ग्राम जरियारी में आज देर शाम सैकड़ों ग्रामीणों ने भीम आर्मी के बैनर तले राष्ट्रीय राजमार्ग 30 को जाम कर दिया। जाम के कारण घंटों तक सैकड़ों वाहन फंसे रहे। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की समझाइश के बाद, नायब तहसीलदार प्रवीण त्रिपाठी और रेनू मिश्रा ने ग्रामीणों को अतिक्रमण हटाने की बात समझाई, तब जाकर उन्होंने जाम हटाया और अपने गाँव लौटे।

 

 

ग्रामीणों ने बताया कि गांव की आराजी नंबर 998 की शासकीय सड़क पिछले 100 वर्षों से उपयोग में रही है, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों – जगदीश लोधी, रामकरण लोधी और इंद्रमान लोधी – ने इस रास्ते पर अवैध कब्जा कर लिया है। प्रशासन को पहले भी जानकारी दी गई थी और तहसीलदार न्यायालय द्वारा आदेश पारित किया गया था, फिर भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। ग्रामीणों ने SDM से मांग की है कि सड़क से अतिक्रमण हटाकर रास्ता तत्काल खोला जाए, अन्यथा वे फिर आंदोलन करेंगे।

Priyanshi Chaturvedi 7 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.