कटनी बस स्टैंड के पास भीषण आग, दो दुकानें जलकर खाक; प्रशासनिक अव्यवस्था पर भी उठे सवाल
A massive, Katni bus stand gutted, shops; questions also,dministrative mismanagement.

 

मध्य प्रदेश के कटनी शहर में शनिवार सुबह बस स्टैंड इलाके में भीषण आग लगने की घटना सामने आई। सुबह करीब 5:40 बजे बस स्टैंड पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित एक पान मसाले की दुकान में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी और दो दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।

जानकारी के अनुसार आग दीपक श्रीवास्तव की पान मसाले की दुकान से शुरू हुई, जो पास की चाय-नाश्ते की दुकान तक फैल गई। चाय दुकान में रखे फ्रिज, हीटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान भी जलकर नष्ट हो गए। प्रारंभिक आकलन में करीब 7 से 8 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई गई है। राहत की बात यह रही कि घटना के समय दुकानें बंद थीं, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और मौके पर पुलिस व फायर विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

इस घटना के बाद शहर की अव्यवस्थित ट्रैफिक और ट्रांसपोर्ट व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। ट्रांसपोर्ट नगर योजना वर्षों बाद भी जमीन पर उतर नहीं पाई है, जिससे बस स्टैंड जैसे घनी आबादी वाले इलाकों पर दबाव बना हुआ है। नगर निगम और प्रशासन की सुस्ती के चलते योजना फाइलों में अटकी है, जिसका खामियाजा आम जनता को उठाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ट्रांसपोर्ट नगर पूरी तरह शिफ्ट हो जाता, तो ऐसी घटनाओं के दौरान राहत और सुरक्षा कार्य कहीं ज्यादा आसान होते।

 
Priyanshi Chaturvedi 7 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.