सुबह-सुबह महाकाल के दर पर पहुंचे मीका सिंह, भस्म आरती में हुए शामिल
Mika Singh reached,temple, Mahakal early morning,participated ,Bhasma Aarti.

 

संगीत जगत के मशहूर गायक मीका सिंह ने शनिवार तड़के उज्जैन स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने प्रातःकालीन भस्म आरती में भाग लेकर विधि-विधान से भगवान महाकाल के दर्शन और पूजा-अर्चना की। भस्म आरती के दौरान मीका सिंह पूरी तरह श्रद्धा और भक्ति में लीन नजर आए।

भस्म आरती के बाद महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से मीका सिंह का स्वागत और सम्मान किया गया। समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने उन्हें भगवान महाकाल का प्रतीक स्वरूप प्रसाद, दुपट्टा और स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर मंदिर के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

दर्शन के बाद मीका सिंह ने कहा कि महाकाल के दर्शन से मन को अद्भुत शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। उन्होंने उज्जैन की आध्यात्मिक आभा की भी सराहना की। उल्लेखनीय है कि महाकालेश्वर मंदिर केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि संगीत और कला जगत की कई नामी हस्तियों का भी पसंदीदा स्थल रहा है। मीका सिंह से पहले लता मंगेशकर, कैलाश खेर, सोनू निगम, शान, हरिहरन और सुखविंदर सिंह जैसे कई प्रसिद्ध गायक यहां दर्शन कर चुके हैं।

 
Priyanshi Chaturvedi 7 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.