कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान: 'किसान पूरी तरह सुरक्षित हैं'
Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan,big statement:

 

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से अटके व्यापार समझौते पर सहमति बन गई है। इस पर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा था कि कृषि क्षेत्र के लिए यह समझौता सुरक्षित रहेगा या नहीं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट कहा कि भारतीय किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि चाहे छोटे किसान हों या बड़े, सभी कृषि उत्पाद सुरक्षित रहेंगे और ऐसी कोई चीज़ के लिए बाजार नहीं खोला गया है।

शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि यह व्यापार समझौता कूटनीति, विकास और सम्मान का नया उदाहरण है। किसानों के हित पूरी तरह संरक्षित किए गए हैं और मुख्य अनाज, फल, बाजरा और डेयरी उत्पाद पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार विवाद नहीं, बल्कि संतुलित संवाद और विकास में विश्वास करती है।

वहीं विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य दल निराश और मानसिक रूप से परेशान हैं, इसलिए अंधाधुंध विरोध कर रहे हैं और अफवाहें फैला रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कपड़ा निर्यात बढ़ने से कपास किसानों को लाभ होगा और इससे देश के कृषि क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

 
Priyanshi Chaturvedi 5 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.