Patrakar Priyanshi Chaturvedi
छतरपुर। भारतीय महिला क्रिकेट की उभरती खिलाड़ी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर क्रांति गौड़ मंगलवार को प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम पहुंचीं। ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले उन्होंने धाम में माथा टेका और बागेश्वर बालाजी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही उन्होंने धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से भी मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।
क्रांति ने इस दौरान धाम में आयोजित होने जा रहे सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव की भी सराहना की। वहीं बागेश्वर महाराज ने उनके खेल की प्रशंसा की और आगामी क्रिकेट मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। यह दौरा उनके लिए आस्था और खेल में प्रेरणा का महत्वपूर्ण अनुभव रहा।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |