जबलपुर-भोपाल हाईवे पर भीषण हादसा, ओवरब्रिज से कार पर गिरा हाइवा, 2 की मौत
 Jabalpur,accident ,Jabalpur-Bhopal highway, Hiva ,car from overbridge, 2 killed

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे (एनएच-45) पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। शाहपुरा थाना क्षेत्र के कैथरा/शाहपुरा इलाके में स्थित ओवरब्रिज से तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट नीचे सर्विस रोड पर गिर पड़ा। हादसे के वक्त सर्विस रोड से एक कार और बाइक गुजर रही थीं, जिन पर हाइवा आकर गिर गया।

इस भीषण दुर्घटना में हाइवा चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार एक व्यक्ति की भी जान चली गई। कार में एक ही परिवार के महिला समेत पांच लोग सवार थे, जिनकी जान तो बच गई, लेकिन चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कार, बाइक और हाइवा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

 

घटना पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह हादसा अत्यंत हृदयविदारक है और घायलों के बेहतर व त्वरित इलाज के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Priyanshi Chaturvedi 4 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.