एमपी में पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत, सीएम मोहन यादव ने दिए संकेत
MP, relief,petrol,diesel, CM Mohan Yadav hints

मध्यप्रदेश में बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा संकेत दिया है। भोपाल में केंद्रीय बजट पर चर्चा के दौरान सीएम ने माना कि ईंधन की महंगाई सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में गंभीरता से सोच रही है और बढ़ती कीमतों पर चरणबद्ध तरीके से कटौती के प्रयास किए जाएंगे।

सीएम ने यह भी संकेत दिया कि आगामी एमपी विधानसभा बजट सत्र 16 फरवरी से शुरू होगा और 18 फरवरी को MP Budget 2026 पेश किया जाएगा। बजट में जनता को कई क्षेत्रों में राहत देने की तैयारी है। पेट्रोल पर 29% और डीजल पर 19% वैट को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ ग्रीन एनर्जी और ईवी को बढ़ावा देने पर भी काम कर रही है।

 

पेट्रोल-डीजल का सीधे नाम लिए बिना सीएम मोहन यादव ने कहा कि बजट के माध्यम से इस चुनौती के समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि मध्यप्रदेश देश के सबसे अधिक आबादी वाले राज्यों में शामिल है, वहीं बेरोजगारी की दर के मामले में भी राज्य बेहतर स्थिति में है। ऐसे में अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या MP Budget 2026 में पेट्रोल-डीजल को लेकर आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी।

Priyanshi Chaturvedi 4 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.