एनटीपीसी सिंगरौली में तीन दिवसीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

एनटीपीसी सिंगरौली के सीएसआर विभाग द्वारा स्थानीय जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का समापन उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन सिंगरौली क्षेत्र के आसपास के ग्रामीण इलाकों से आए लगभग 1500 युवा खिलाड़ियों ने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, 100 मीटर और 200 मीटर दौड़, रिले रेस, रस्सा कस्सी, लॉन्ग जंप और हाई जंप सहित विभिन्न खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

 

फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वॉलीबॉल में चंदुआर टीम विजेता और रानी बाड़ी उपविजेता रहीं। क्रिकेट में शक्तिनगर 11 टीम ने खिताब जीता, जबकि 9 स्टार्स टीम उपविजेता रही। कबड्डी में शक्तिनगर टीम पहले और कोहरौल टीम दूसरे स्थान पर रही। फुटबॉल में 11 स्ट्राइकर्स (शक्तिनगर) विजेता और जयंत टीम उपविजेता रही। रस्सा कस्सी में पुरुष वर्ग में मगरमच्छ टीम (शक्तिनगर) विजेता और चिलकटांड बस्ती उपविजेता, महिला वर्ग में बलिया नाला विजेता और दियापहाड़ी उपविजेता रही। डॉ. ओमप्रकाश, उप महाप्रबंधक मानव संसाधन विकास ने इस प्रतियोगिता को ग्रामीण विकास और सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Priyanshi Chaturvedi 3 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.