Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 2026 के लिए अपना वार्षिक परीक्षा कैलेंडर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में साल भर आयोजित होने वाली लगभग 50 विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की अनुमानित तिथियां शामिल हैं। इसमें सीसीई (एकीकृत संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा) के 71वें और 72वें चक्र की बहु-स्तरीय परीक्षाएं भी शामिल हैं।
BPSC कैलेंडर के अनुसार 70वीं और 71वीं CCE की मुख्य परीक्षाएं वर्ष 2025-26 में होंगी, जबकि 72वीं CCE की प्रारंभिक परीक्षा 26 जुलाई 2026 को प्रस्तावित है। इसके अलावा, 33वीं न्यायिक सेवा परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा 30 मई 2026 और APO परीक्षा 15 जुलाई 2026 को आयोजित होने की संभावना है। शिक्षा क्षेत्र में भी बड़ी भर्तियां होंगी, जैसे सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती, विशेष शिक्षक (7279 पद) और सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (935 पद)।
मेडिकल, आयुर्वेदिक, यूनानी, होम्योपैथिक और तकनीकी शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया इस कैलेंडर में शामिल है। इन पदों की परीक्षाओं और इंटरव्यू की तिथियां विभागीय दिशा-निर्देश जारी होने के बाद निर्धारित की जाएंगी। इस कैलेंडर से उम्मीदवारों को तैयारी और योजना बनाने में आसानी होगी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |