सिंगरौली में हल्का पटवारी रंगे हाथ पकड़ा, रिश्वतखोरी का ताजा मामला सामने आया
मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में रिश्वतखोरी का नया मामला सामने आया है। रीवा लोकायुक्त पुलिस ने दुधमनिया तहसील के हल्का पटवारी चुरकी अम्ब्रीश कुमार वैश्य को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता महेंद्र प्रसाद ने लोकायुक्त पुलिस को बताया था कि पटवारी ने जमीन बंटवारे और नक्शा तरमीम के लिए 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।
लोकायुक्त रीवा के टीआई संदीप भदोरिया ने बताया कि मामले की जांच के बाद जैसे ही पटवारी पहली किस्त की रिश्वत ले रहा था, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू की। आरोपी के खिलाफ लोकायुक्त भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पटवारी की गिरफ्तारी से पूरे जिले में सनसनी फैल गई है।