दिल्ली-NCR के लिए बजट 2026 की बड़ी सौगात, मेट्रो से एम्स तक बदलेगी तस्वीर
Delhi.eBudget 2026 promises major boost,Delhi-NCR,  plans transform everything , Metro to AIIMS.

बजट 2026 में केंद्र सरकार ने दिल्ली-NCR पर खास फोकस करते हुए कनेक्टिविटी, हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर और बुनियादी सुविधाओं के लिए बड़े पैमाने पर फंड जारी किया है। राजधानी को “स्मार्ट और सेफ” बनाने के लक्ष्य के तहत मेट्रो विस्तार और रीजनल रेल ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। RRTS के लिए 2,200 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जबकि दिल्ली-अलवर कॉरिडोर के काम को भी तेजी से आगे बढ़ाने की तैयारी है, जिससे दिल्ली और राजस्थान के बीच यात्रा आसान होगी।

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए एम्स, सफदरजंग और आरएमएल जैसे बड़े अस्पतालों के लिए 10,121 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। एम्स में नए सुपर-स्पेशियलिटी ओपीडी ब्लॉक का निर्माण होगा। इसके साथ ही आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) को करीब 978 करोड़ रुपये अतिरिक्त दिए गए हैं, जिससे राजधानी में इलाज की सुविधाएं और बेहतर होंगी।

 

बजट में पानी और सुरक्षा जैसी बुनियादी जरूरतों पर भी ध्यान दिया गया है। चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्रोजेक्ट के लिए 380 करोड़ रुपये दिए गए हैं, ताकि पीने के पानी की समस्या कम हो सके। वहीं दिल्ली पुलिस को 12,846 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जिससे पुलिसिंग को आधुनिक बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि इसमें दिल्ली के हर वर्ग और जरूरत का पूरा ध्यान रखा गया है।

Priyanshi Chaturvedi 2 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.