Patrakar Priyanshi Chaturvedi
खटीमा के ग्राम दमगढ़ा में एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां कथित प्रशासनिक मिलीभगत के तहत 120 एकड़ जमीन पर खड़ी फसल ट्रैक्टरों से रौंद दी गई। पीड़ित जमींदार ने आरोप लगाया है कि बिना किसी पूर्व नोटिस के और कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कराया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस कोर्ट आदेश का हवाला दिया जा रहा है, वह इस जमीन से संबंधित नहीं है।
पीड़ित ने प्रशासन और कब्जा करने वाले लोगों पर साजिशन कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद प्रशासन मीडिया से दूरी बनाए हुए है और किसी अधिकारी ने अभी तक आधिकारिक बयान नहीं दिया। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, और स्थानीय लोग इस मामले में जल्द न्याय की उम्मीद कर रहे हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |