Patrakar Priyanshi Chaturvedi
जगदलपुर के गीदम रोड स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में बीती रात अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि देर रात दुकान से धुआं उठता देख राहगीरों ने आसपास के लोगों और दुकान संचालक को इसकी सूचना दी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है।
जानकारी के अनुसार जयश्री इलेक्ट्रॉनिक के संचालक रोज की तरह रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात लगभग 12 बजे के बाद दुकान से धुआं निकलता देख लोगों ने शटर खोलने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन दुकान में रखा सारा इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है, हालांकि नुकसान का सही आकलन अभी जारी है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |