सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण पर विवाद, शरद पवार को नहीं थी जानकारी: एनसीपी-एसपी का दावा
Controversy , Sunetra Pawar,swearing, Sharad Pawar, unaware: NCP-SP claim

महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनीं सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। एनसीपी (शरद पवार) के महाराष्ट्र अध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने दावा किया है कि पार्टी प्रमुख शरद पवार और अन्य वरिष्ठ नेताओं को सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की पूर्व जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि दोनों एनसीपी के एक साथ आने को लेकर पहले कुछ चर्चाएं जरूर हुई थीं, लेकिन मौजूदा घटनाक्रम की सूचना नेतृत्व को नहीं दी गई।

 

शशिकांत शिंदे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शपथ ग्रहण को लेकर जल्दबाजी क्यों की गई, इसका जवाब सुनेत्रा पवार के परिवार, वरिष्ठ पार्टी नेताओं या मुख्यमंत्री और उनके सहयोगियों को देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अजीत पवार के निधन के बाद पूरा राज्य शोक में है, ऐसे समय में यह फैसला क्यों लिया गया, यह स्पष्ट नहीं है। शिंदे के अनुसार आगे पार्टी स्तर पर चर्चा कर अगला फैसला लिया जाएगा।

 

इस घटनाक्रम के बाद पवार परिवार की एकता और एनसीपी के संभावित विलय की उम्मीदों पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री बनने और एनसीपी की कमान संभालने से शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के साथ एकीकरण की संभावनाएं कमजोर पड़ती दिख रही हैं। शपथ ग्रहण समारोह में शरद पवार और सांसद सुप्रिया सुले की गैरहाजिरी ने भी सियासी मतभेदों को और गहरा कर दिया है, जिससे महाराष्ट्र की राजनीति में नई खींचतान के संकेत मिल रहे हैं।

Priyanshi Chaturvedi 1 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.