बजट से पहले महंगाई की मार, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 49 रुपये महंगा
Inflation,ahead ,Budget, commercial LPG cylinder, becomes costlier by Rs 49

केंद्रीय बजट 2026 से पहले ही आम आदमी और कारोबारियों को महंगाई का झटका लगा है। तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 49 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है, जो 1 फरवरी से लागू हो गई है। हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

नई दरों के अनुसार दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर 1,740.50 रुपये हो गई है, जो पहले 1,691.50 रुपये थी। कोलकाता में यह 1,795 रुपये से बढ़कर 1,844.50 रुपये, मुंबई में 1,642.50 रुपये से 1,692 रुपये और चेन्नई में 1,849.50 रुपये से बढ़कर 1,899.50 रुपये हो गई है। इस बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पड़ने की संभावना है।

 

वहीं घरेलू उपयोग में आने वाले 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमतें स्थिर रखी गई हैं। वर्तमान में दिल्ली में इसकी कीमत 853 रुपये, कोलकाता में 879 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये, चेन्नई में 868.50 रुपये, लखनऊ में 890.50 रुपये, अहमदाबाद में 860 रुपये और हैदराबाद में 905 रुपये है। घरेलू सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार संशोधन 8 अप्रैल 2025 को किया गया था।

Priyanshi Chaturvedi 1 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.