अमरपाटन-ओढकी टोल प्लाजा पर रक्तदान शिविर का सफल आयोजन
37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत ओढकी टोल प्लाजा पर आरकेजेएल परियोजना के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर शासकीय अस्पताल, रीवा के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें चिकित्सकों की टीम ने सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं प्रदान की। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक दायित्व का निर्वाह किया।
कार्यक्रम की सफलता पर शासकीय अस्पताल, रीवा ने आयोजकों की सराहना करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किए और चिकित्सकीय स्टाफ को उपहार देकर सम्मानित किया। यह आयोजन न केवल सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता बढ़ाने में सहायक रहा, बल्कि जनस्वास्थ्य के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।