सिंगरौली में वैश्य समाज सम्मेलन 1 फरवरी को, पूर्व सांसद राम सकल बैस होंगे शामिल
सिंगरौली जिले में वैश्य समाज का सामाजिक सम्मेलन 1 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में समाज के बड़े नेता और पूर्व सांसद राम सकल वैश्य भी मौजूद रहेंगे। पूर्व विधायक राम लल्लू वैश्य ने बताया कि सम्मेलन के एक दिन पहले समाज की एक अनौपचारिक बैठक होगी, जिसमें एजेंडा तय किया जाएगा। इसमें तय किया जाएगा कि सम्मेलन में किन निर्णयों पर चर्चा होगी, जैसे शादियां दिन में आयोजित करना, समाज में मौजूद सामाजिक कुरीतियों को दूर करना और दहेज प्रथा का विरोध करना।
राम लल्लू वैश्य ने कहा कि इस बैठक में यह भी चर्चा होगी कि समाज के गरीब लोगों की मदद कैसे की जाए और यदि किसी बेटी की शादी हो जाए, तो उसके पति-पत्नी के छोटे विवादों को लेकर उसका जीवन प्रभावित न हो। सभी समाजिक नेताओं और सदस्यों के सुझाव बारी-बारी से लिए जाएंगे, ताकि सम्मेलन के एजेंडे को व्यापक और प्रभावशाली बनाया जा सके।