इंदौर–मुंबई तेजस ट्रेन के फेरे बढ़े, अब 28 फरवरी तक चलेगी सेवा
Indore.Indore,Mumbai Tejas train, frequency increased, service,February 28

इंदौर–मुंबई रूट पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने तेजस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के फेरे एक महीने के लिए और बढ़ा दिए हैं। अब यह ट्रेन 28 फरवरी 2026 तक चलेगी। अवंतिका एक्सप्रेस में टिकट आसानी से नहीं मिलने के कारण तेजस ट्रेन को भी यात्रियों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है, भले ही इसका किराया अपेक्षाकृत अधिक हो और यात्रा समय पूरी तरह अनुकूल न माना जाता हो।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, ट्रेन संख्या 09085 मुंबई सेंट्रल–इंदौर तेजस स्पेशल अब 27 फरवरी 2026 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को मुंबई सेंट्रल से चलेगी। वहीं ट्रेन संख्या 09086 इंदौर–मुंबई सेंट्रल तेजस स्पेशल 28 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को इंदौर से संचालित होगी। ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग, कोच संरचना और ठहराव के साथ ही चलेगी और इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

 

तेजस ट्रेन में तीन श्रेणियों में यात्रा की सुविधा है। एसी थ्री टियर का किराया 1,805 रुपये, एसी टू टियर का 2,430 रुपये और एसी फर्स्ट क्लास का किराया 3,800 रुपये निर्धारित है, जिसमें बेस फेयर, रिजर्वेशन चार्ज, सुपरफास्ट चार्ज और जीएसटी शामिल हैं। यात्रियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए रेलवे भविष्य में इस ट्रेन को स्थायी रूप से चलाने पर भी विचार कर सकता है।

Priyanshi Chaturvedi 31 January 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.