Patrakar Priyanshi Chaturvedi
छत्तीसगढ़ में जनवरी के आखिरी सप्ताह में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। हवा की दिशा में बदलाव के कारण कई जिलों में न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे सुबह और रात की ठंड का असर पहले की तुलना में कम महसूस हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों में तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम पूरी तरह शुष्क रहा और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं हुई।
राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रायपुर में रविवार को सुबह हल्की धुंध रहने की संभावना है, जबकि दिन का मौसम साफ रहेगा। रायपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश पर दो मौसम तंत्र सक्रिय हैं। 26 जनवरी के बाद उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी दिखाई देगा। अगले कुछ दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी होगी और ठंड का असर धीरे-धीरे कम होकर हल्की गर्मी महसूस होने लगेगी
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |