Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सिंगरौली जिले में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 21 जनवरी को किसान कांग्रेस द्वारा कलेक्ट्रेट मुख्य गेट के पास स्थित मैदान में एक बृहद प्रदर्शन एवं कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर तथा किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान के आह्वान पर संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंतर्गत परसौना से कलेक्ट्रेट तक भव्य बाइक रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में किसान, कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व सिंगरौली किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मनोज दुबे ने किया। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान, कांग्रेस ओबीसी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज शाह, राम शिरोमणि शाह, दर्शन सिंह चौहान सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज दुबे ने बताया कि 5 जनवरी से पूरे मध्य प्रदेश में किसान यात्रा निकाली जा रही थी, जिसका समापन आज सिंगरौली में हुआ। कार्यक्रम के बाद किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें खाद-बीज के बढ़े हुए दामों का विरोध, ओला-पाला से हुए नुकसान का उचित मुआवजा सहित कई प्रमुख मांगें शामिल थीं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |