हरदा में सरपंच ने पत्रकारों पर लगाए आरोप

मध्य प्रदेश के हरदा जिले की ग्राम पंचायत पलासनेर में भ्रष्टाचार की खबरों को लगातार उजागर करने वाले पत्रकारों पर सरपंच सरोज चौरसिया द्वारा आरोप लगाने का मामला सामने आया है। इससे पहले भी सरपंच ने पत्रकारों पर पैसे लेने का आरोप लगाया था, लेकिन किसी भी समय कोई ठोस साक्ष्य पेश नहीं कर सकीं। शनिवार को जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ प्रवीण कुमार जांच के लिए पहुंचे, इस दौरान सचिव ओमप्रकाश गुर्जर अचानक चक्कर आने के बाद गिर गए और उन्हें गंभीर हालत में हरदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

घटना के अगले दिन सरपंच ने जिला अस्पताल में पत्रकारों पर पैसे लेने और मानसिक दबाव बनाने के आरोप लगाए। इस पर जिले के पत्रकारों ने विरोध जताया और एकजुट होकर कलेक्टर व एडिशनल एसपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि अगर पत्रकारों पर ही ऐसे आरोप लगाए जाते रहे, तो मीडिया सच कैसे दिखा पाएगी। पत्रकारों ने आरोप लगाया कि सरपंच भ्रष्टाचार को दबाने के लिए मीडिया पर अनैतिक दबाव डाल रही हैं और इस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

Priyanshi Chaturvedi 20 January 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.