Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भोपाल के कल्पना नगर इलाके में 16 जनवरी की रात पार्किंग को लेकर मामूली विवाद खौफनाक हिंसा में बदल गया। ट्रेवल एजेंसी संचालक विजय कुमार मिश्रा, उनके भाई विनीत मिश्रा और महिला मित्र पूर्णिमा दुबे को सरेआम बेरहमी से पीटा गया। विवाद उस समय शुरू हुआ जब उनके घर के सामने खड़ी ऑटो हटाने के लिए कहा गया और आरोप है कि युवकों ने इसके लिए एक हजार रुपये की मांग की। विरोध करने पर युवकों ने गाली-गलौज और डंडों-बेल्ट से मारपीट शुरू कर दी, जिसमें महिला के बाल भी खींचे गए।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया। पीड़ित महिला पूर्णिमा दुबे ने वीडियो में पूरी आपबीती बताई और आरोप लगाया कि आसपास मौजूद लोगों ने मदद नहीं की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पिपलानी थाना प्रभारी टीआई चंद्रिका यादव ने बताया कि एफआईआर अड़ीबाजी, बलवा और मारपीट की धाराओं में दर्ज कर ली गई है।
मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मदरसों की आड़ में अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और मदरसों में इस तरह के लोगों के इकट्ठा होने की जांच की जाएगी। अवैध मदरसों पर भी कठोर कार्रवाई की जाएगी और पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |