कांग्रेस विधायक के विवादित बयान ने मचाई सियासी हलचल
Bhopal ,Congress MLA,  controversial statement , creates political stir

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का विवादित बयान सामने आया, जिसने राजनीति और समाज दोनों में हड़कंप मचा दिया। विधायक ने कहा कि अगर खूबसूरत लड़की दिख जाए तो दिमाग विचलित हो सकता है और रेप हो सकता है। इस बयान ने सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में गर्मागर्मी पैदा कर दी।

भाजपा ने इस बयान पर कड़ा रुख अपनाया है। मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने इसे बीमार मानसिकता करार दिया और कहा कि महिलाओं को खूबसूरती के तराजू पर तौलना और दलित समाज की महिलाओं के खिलाफ अपराधों को सामान्य भाषा में जोड़ना निंदनीय है। भाजपा ने कांग्रेस से सवाल किया कि राहुल गांधी के मध्यप्रदेश दौरे के पहले क्या यही उनकी पार्टी की असली सोच है।

भाजपा ने साफ संदेश दिया है कि महिलाओं का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस से विधायक फूल सिंह बरैया से सार्वजनिक माफी या पार्टी से निष्कासन की मांग की है। अब सवाल यह है कि कांग्रेस इस विवाद पर माफी, कार्रवाई करेगी या चुप्पी साधेगी, क्योंकि भाजपा का कहना है कि नारी देवी है, प्रयोग की वस्तु नहीं।

Priyanshi Chaturvedi 18 January 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.