Dakhal News
रतलाम जिले के चिकलाना गांव में पुलिस ने अल सुबह 3-4 बजे बड़ी कार्रवाई कर एमडी ड्रग बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा किया। मौके से 10.9 किलो MD ड्रग्स, 2 किलो केमिकल घोल, 91 जिंदा कारतूस और 12-बोर की दो बंदूकें जब्त की गईं। पुलिस ने 16 आरोपियों को हिरासत में लिया। घटना स्थल पर दो मोर भी पाए गए, जिससे वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अनुमानित तौर पर जब्त माल की कीमत 15 करोड़ रुपए है।
इस कार्रवाई का निर्देशन एसपी अमित कुमार ने भोपाल में अस्थायी कंट्रोल रूम से किया। रतलाम ग्रामीण के एडिशनल एसपी विवेक लाल और जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय समेत 50 से अधिक पुलिसकर्मी मौके पर तैनात थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा और स्थानीय थानों की टीम भी कार्रवाई में शामिल रही। पुलिस ने बताया कि पूरी कार्रवाई में आगे की जांच और खुलासे के लिए टीम लगातार काम कर रही है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |