युवा मोर्चा ने श्याम टेलर का जन्मदिन मनाते हुए किया फल वितरण

सिंगरौली में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह परमार के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा श्याम टेलर का जन्मदिन सेवा एवं समर्पण भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। कार्यक्रम में सिंगरौली भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह सहित सैकड़ों भाजपा और युवा मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता समाज सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के मार्गदर्शन में युवा मोर्चा निरंतर जनसेवा के कार्य कर रहा है। मरीजों और उनके परिजनों ने इस पहल की सराहना करते हुए युवा मोर्चा का धन्यवाद किया।

Priyanshi Chaturvedi 15 January 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.