Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में कुमाऊँ सांस्कृतिक उत्थान मंच द्वारा बीज निगम परिसर में आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले में भाग लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मकर संक्रांति केवल एक त्यौहार नहीं बल्कि हमारी संस्कृति, आस्था और जीवन दर्शन का उत्सव है। यह पर्व सूर्य के उत्तरायण होने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है और जीवन में नई ऊर्जा, नई उम्मीद और नई शुरुआत का संदेश लेकर आता है। उन्होंने बच्चों, युवाओं और महिलाओं द्वारा पारंपरिक वाद्ययंत्र, नृत्य और परिधान के माध्यम से सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण पर भी गर्व व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि खटीमा उनके लिए केवल विधानसभा क्षेत्र नहीं बल्कि घर और परिवार की तरह है। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे के विकास पर प्रकाश डाला। खटीमा में हाईटेक बस स्टैंड, आधुनिक आईटीआई और पॉलीटेक्निक कॉलेज, 100 बेड का नया अस्पताल, राष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम और सड़कों का व्यापक नेटवर्क विकसित किया गया है। इसके साथ ही गदरपुर-खटीमा बाईपास, नौसर पुल और सैन्य स्मारक जैसे बड़े प्रकल्प भी योजना अनुसार जारी हैं।
मुख्यमंत्री ने मातृशक्ति को विशेष रूप से संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति की असली वाहक महिलाएं हैं। उनके संस्कार, मेहनत और त्याग समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं। महिला सशक्तिकरण को संकल्प बताते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का लक्ष्य केवल नारा नहीं, बल्कि विकल्प रहित संकल्प है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |