मुख्यमंत्री ने माता रणकोची मंदिर में पूजा-अर्चना और जनसंवाद किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत विधानसभा क्षेत्र स्थित पावन माता रणकोची मंदिर में पूर्ण विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने ग्राम रियासी और बमनगाँव में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग कर स्थानीय जनता से सीधे संवाद किया और क्षेत्रीय विकास के संकल्प को दोहराया। मुख्यमंत्री ने संस्कृति संवर्धन पहलके अंतर्गत ऐतिहासिक मंदिरों के पुजारियों को कला, परंपरा और पहचान किट वितरित की, जिसमें वाद्य यंत्र, धार्मिक पुस्तकें, पूजा सामग्री और अन्य सांस्कृतिक सामग्री शामिल थी।

मुख्यमंत्री धामी ने माता रणकोची मंदिर परिसर से जनपद चम्पावत में कुल ₹17014.89 लाख की लागत की 20 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें ₹3395.05 लाख की लागत से 9 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल था, जैसे घटोत्कच मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण, लोहाघाट सांस्कृतिक मंच निर्माण, पार्किंग निर्माण और मोटर मार्गों का सुधार। वहीं, ₹13619.84 लाख की लागत से 11 योजनाओं का शिलान्यास किया गया, जिनमें ग्रामीण मोटर मार्ग, पुल निर्माण, ग्लेम्पिंग साइट, राजस्व भवन, अतिथि गृह और रणकोची मंदिर का पर्यटन दृष्टि से पुनर्निर्माण शामिल हैं।

जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि चम्पावत आस्था, संस्कृति और इतिहास से समृद्ध भूमि है और किसी भी राज्य की वास्तविक शक्ति उसकी संस्कृति में निहित होती है। माता रणकोची मंदिर का विकास केवल निर्माण कार्य नहीं बल्कि सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रयास है। उन्होंने नागरिकों से संस्कृति संरक्षण, विकास और जनभागीदारी को मजबूत करने का आह्वान किया और कहा कि आस्था, संस्कृति, संवाद और विकास के समन्वित प्रयास से चम्पावत आने वाले वर्षों में उत्तराखण्ड का आदर्श और आत्मनिर्भर जनपद बनेगा।

Priyanshi Chaturvedi 14 January 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.